Home

कानून व्यवस्था के साथ ही सामाजिक भूमिका भी निभा रहे एसडीपीओ

निजी व्यवस्था कर लोगों के घर खुद से बांट रहे राहत सामग्री

दोस्तों व अधीनस्थ अधिकारियों का भी मिला सहयोग


लोगों से धैर्य रखने के लिए किया अपील

अररिया(बिहार)कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है. ऐसे में बहुत से लोग जो दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे, उन्हें घर में बंद होने से रहने खाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे समय में न सिर्फ लोकल जनप्रतिनिधि बल्कि पुलिस द्वारा भी लोगों को बहुत सहयोग किया जा रहा है. पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था सम्हालने में बल्कि हमेशा से ही एक बेहतर इंसान के रूप में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती रही है. इसे जिला के एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने सार्थक साबित किया है. उन्होंने इस संकट के समय न केवल अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं बल्कि लोगों की हरसंभव मदद भी कर रहे हैं. उन्होंने अपने स्तर से अलग अलग क्षेत्रों में आम लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे कोई भी इस संकट के समय में भूखा न रह सके.

घर-घर जा कर पहुंचा रहे राहत सामग्री :

जरुतमन्दों के बीच राशन वितरण करते एसडीपीओ

लॉकडाउन के कारण पुलिस को कानून व्यवस्था सम्हालने में दिन रात एक करना पड़ रहा है. वो अपने क्षेत्र में डटे हुए हैं ताकि लोग अपने घरों में रहे, कोई बाहर न निकले. ऐसी स्थिति में जब स्थानीय एसडीपीओ पुष्कर कुमार को पता चला कि कुछ क्षेत्रों में लोगों को खाना नहीं मिल रहा है तो उन्होंने खुद आगे बढ़ कर उनकी मदद के लिए पहुंच गए. उन्होंने खुद से व्यवस्था कर लोगों को राहत सामग्री पहुँचाई. उनके इस कार्य में उनके सहयोगियों के रूप में कनीय पदाधिकारी एसएचओ अररिया, मित्र संजय सिंह आदि ने भी सहयोग किया. जिससे उन्होंने क्षेत्र में बहुत से लोगों को घर-घर जा कर राहत सामग्री बांटी.

गरीब परिवारो को उपलब्ध कराया खाना :
एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने जिला मुख्यालय के कुष्ट रोग की बस्ती में उपलब्ध लोगों, गोड़ी चौक तथा जीरो माईल में दैनिक मजदूरों व उनके परिजनों को राहत सामग्री के रूप में सुखा राशन उपलब्ध करवाया, जिसके रूप में चूड़ा, मुढ़ी, गुड़, बिस्किट आदि उपलब्ध कराया गया. इसके अलावा सभी लोगों को एसडीपीओ द्वारा मास्क और साबुन का भी वितरण किया गया.

पुलिस होने से पहले एक इंसान हैं हम :
‘‘हम पुलिस होने से पहले एक इंसान हैं. लोगों की तकलीफों से हमें भी तकलीफ होती है. अभी हर जगह कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है, जिसके कारण सरकार ने लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया गया है. ऐसी स्थिति में बहुत लोगों को रहने-खाने में तकलीफ हो रही है. हमें जैसे ही इसकी सूचना मिली हमने इन सब लोगों के लिए सामग्री व साबुन और मास्क उपलब्ध कराई. अभी के समय में सभी को धैर्य से रहना होगा. थोड़ी तकलीफ जरूर होगी पर ये सब लोगों की भलाई के लिए हीं किया जा रहा है. हमें उम्मीद है कि कुछ दिनों में पहले की तरह बिल्कुल ठीक हो जाएगा. इसके साथ ही हम लोगों से धैर्य रखने पुलिस को कानून व्यवस्था में मदद करने की अपील करते हैं.’’ एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया.

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago