Home

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दूसरा डोज जरूरी- सिविल सर्जन

रोग प्रतिरोधक क्षमता को अधिक समय तक कारगर बनाये रखने के लिए दूसरा डोज आवश्यक:
तीसरी लहर को कम प्रभावी करने में कोरोना टीकाकरण की अहम भूमिका:
दूसरे डोज के प्रति न हो उदासीन:

सहरसा(बिहार)जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार एवं रोकथाम के लिए कोरोना टीकाकरण जारी है।कोरोना टीकाकरण अभियान अपने विभिन्न चरणों से गुजरता हुआ 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को टीका लगाने के चरण तक पहुँच चुका है। सरकार द्वारा मैट्रिक एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में भाग ले रहे परीक्षार्थियों को तीसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कैवैक्सीन से आच्छादित किया जा चुका है। आम सभा आयोजित करते हुए पंचायत स्तर पर आयुवर्ग आधारित लाभुकों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करते हुए उनका दूसरा एवं प्रीकाॅशन डोज दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों का कोरोना टीकाकरण के प्रति उदासीनता एवं कोविड अनुरूप व्यवहारों को अपनने में कोताही किया जाना खतरनाक साबित हो सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को अधिक समय तक कारगर बनाये रखने के लिए दूसरा डोज आवश्यक:
सिविल सर्जन डा. अवधेश कुमार ने बताया कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया वैक्सीन का विकास शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए किया गया है। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने से व्यक्ति के शरीर में विकसित रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावी एवं अधिक समय तक कारगर बनाये रखने के लिए कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेना जरूरी है। दूसरा डोज लेने से आपके शरीर में विकसित रोग प्रतिरोधक क्षमता को अतिरिक्त मजबूती तो प्रदान होती ही है। साथ ही यह आपमें विकसित रोग प्रतिरोधक क्षमता को अधिक समय तक प्रभावी बनाये रखने में अहम भूमिका निभाती है।

तीसरी लहर को कम प्रभावी करने में कोरोना टीकाकरण की अहम भूमिका:
सिविल सर्जन डा. कुमार ने बताया वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर के प्रभाव एवं प्रसार को कम करने में सरकार द्वारा अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक लोगों को कोरोना टीका से आच्छादित किया जाना एक महत्वपूर्ण एवं सफल रणनीति रही। उन्होंने बताया तीसरी लहर आने के आशंकाओं को देखते हुए सरकार द्वारा 15 से 18 वषर् के किशोर एवं किशोरियों के लिए कोवैक्सीन का टीका दिया जाना भी सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से किशोरों को बचाये रखने में कारगर हथियार साबित हुआ।

दूसरे डोज के प्रति न हो उदासीन:
सिविल सर्जन डा. कुमार ने बताया कोरोना के नये मामले नहीं मिलने से लोगों में कोरोना वैक्सीन की दूसरी एवं प्रीकाॅशन डोज लेने में उदासीनता दिखायी जा रही है जो कभी भी खतरनाक साबित हो सकती है। साथ ही लोगों द्वारा कोरोना उपयुक्त व्यवहार को अपनाये रखने में भी कोताही बरती जा रही है जो कोरोना वायरस को न्यौता देने के समान है। उन्होंने लोगों से समय पर अपना दूसरा डोज लेने की अपील करते हुए कहा जिनका भी अपना दूसरा डोज लेने का समय हो चुका है कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य लें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago