Categories: Home

जिले के पांच टीकाकरण सत्र स्थलों पर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जायेगा कोरोना टीका का दूसरा डोज

जिले में अब तक 11 हजार 32 लोगों को कोरोना टीका का प्रथम डोज देने का कार्य संपन्न
कोरोना टीकाकरण के प्रति बढ़ी है लोगों की जागरूकता, भय व संशय से उबरने लगे हैं लोग

अररिया(बिहार)जिले में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।अब तक कुल 11 हजार 32 लोगों को कोरोना टीका का पहला डोज देने का कार्य संपन्न हो चुका है।इसी क्रम में टीका के दूसरे डोज लगाने की प्रक्रिया जिले में गुरुवार से शुरू हो रही है। प्रथम चरण में कोरोना टीकाकरण के लिये जिन पांच सत्र स्थलों का चयन किया गया था।उन्हीं पांच टीकाकरण सत्र स्थलों पर टीका का दूसरा डोज देने की प्रक्रिया भी शुरू की जानी है। इसमें सदर अस्पताल अररिया, अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा, मोहिनी देवी रूंगटा अस्पताल के नाम शामिल हैं।बहरहाल जिले में जहां एक तरफ कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास जारी है तो वहीं कोरोना संबंधी जांच की प्रक्रिया भी निरंतर संचालित की जा रही है।
जिले में फिलहाल कोरोना के छह एक्टिव मामले:
कोरोना टीकाकरण अभियान के साथ-साथ कोरोना संबंधी जांच भी सभी निर्धारित स्थलों पर की जा रही है।जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी अनुसार अब तक जिले में 4.75 लाख लोगों की कोरोना संबंधी जांच की गयी है।अब तक संक्रमण के 7023 मामले सामने आ चुके हैं।इसमें 7005 लोग कोरोना संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।बुधवार को विभिन्न केंद्रों पर हुई जांच में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है।रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल जिले में संक्रमण के 06 एक्टिव मामले हैं।डीपीएम रेहान असरफ के मुताबिक सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में इलाजरत हैं।

कुल 11 हजार 32 लोगों का टीकाकरण कार्य संपन्न:
जिले में अब तक 11 हजार 32 लोगों को कोरोना टीका का पहला डोज दिया जा चुका है।इसमें सरकारी चिकित्सा संस्थान में कार्यरत कर्मियों की संख्या 3794 है जिन्हें टीका का पहला डोज दिया जा चुका है। जबकि कुल 3900 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसी टीकाकरण के लिये चिह्नित 4718 आईसीडीएस कर्मियों में से 4176 को टीका का पहला डोज लगाया जा चुका है।तो प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत कर्मियों के साथ-साथ कुल 3062 फ्रंटलाइन वर्कर को भी टीका का पहला डोज लगाया जा चुका है। इसमें राज्स्व कर्मियों के साथ-साथ एसएसबी, बिहार पुलिस व नगर परिषद के कर्मी शामिल हैं।

टीकाकरण के प्रति बढ़ी है लोगों की जागरूकता:
कोरोना टीकाकरण संबंधी मामलों की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ रूपनारायण कुमार ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।लिहाजा टीकाकरण के मामले में निरंतर तेजी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि में शुरुआती दौर में टीकारकण को लेकर लोगों के मन में जो भय व शंका व्याप्त था, धीरे-धीरे अब वह दूर होने लगा है।लोग उत्साहित मन से टीका लगाने के लिये निर्धारित सत्र स्थलों पर पहुंच रहे हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago