Home

वर्तमान समय की मांग है ‘सेल्फ रेगुलेटेड मीडिया’ : डॉ. मुरुगन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री ने किया आईआईएमसी, कोट्टयम कैंपस का दौरा

कोट्टयम(केरला)केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने सोमवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के कोट्टयम कैंपस में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि दूरदर्शन के क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल नए कंटेंट और टेक्नोलॉजी के साथ रिलांच होने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री जोस के मणि, श्री थॉमस चाझिकदान एवं कोट्टयम कैंपस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिलकुमार वडावथूर भी उपस्थित रहे।

डॉ. मुरुगन ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भरोसा है और हम इसे विश्वसनीय मानते हैं, लेकिन मीडिया के लिए आज एक सेल्फ रेगुलेटेड सिस्टम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया पर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं थोपना चाहती है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी नागरिकों को बोलने का मौलिक अधिकार प्राप्त है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मीडिया पेशेवर नैतिकता से हट जाए।

पत्रकारिता के विद्यार्थियों को सलाह देते हुए सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तरदायित्व किसी भी प्रोफेशनल व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक है। वर्तमान समय का सबसे घातक वायरस फेक न्यूज है और पत्रकारों को न सिर्फ इस वायरस से दूर रहना चाहिए, बल्कि इससे निपटने के लिए भी प्रयास करना चाहिए।

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मन्नथु पद्मनाभन की 143वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मुरुगन ने कोट्टयम कैंपस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिलकुमार वडावथूर द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘मन्नथु पद्मनाभन’ का भी विमोचन किया।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री ने अमेरिकी दूतावास और आईआईएमसी कोट्टयम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित ‘प्रोफेशनल एक्सीलेंस कोर्स’ में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। अपनी यात्रा के दौरान डॉ. मुरुगन ने परिसर का दौरा किया और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ भी की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago