Self-reliance of half the population is important in the development of India- Prof. tankeshwar kumar
महेन्द्रगढ़ हरियाणा
-हकेवि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
भारत के विकास में आधी आबादी का योगदान सदैव से ही महत्त्वपूर्ण रहा है। आज हम जब आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं तो यह बेहद आवश्यक है कि इस विकास यात्रा में महिलाएं भी अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें। इस कार्य में शिक्षा और पारिवारिक माहौल की भूमिका बेहद महत्त्वपूर्ण है। यह विचार हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता के रूप में दिल्ली राजस्व विभाग में उपायुक्त सुश्री ईरा सिंघल उपस्थित रहीं।
विश्वविद्यालय के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के साझा प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम के आरंभ में प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रेनु यादव ने विषय परिचय प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय शिक्षक सुनील अग्रवाल ने अतिथि वक्ता ईरा सिंघल का परिचय कराया। सुश्री ईरा सिंघल ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं के आर्थिक रूप में आत्मनिर्भर होने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के पुरूषों व परिवार पर आश्रित होने के परिणामस्वरूप ही वह अपने निर्णय स्वयं ले पाने में सक्षम नहीं होती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता के माध्यम से न सिर्फ सबल व सक्षम बनेंगी बल्कि प्रयासों से देश के विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेंगी। इस अवसर पर प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने भी सामाजिक सोच में बदलाव व आर्थिक सशक्तिकरण को महिलाओं के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. सारिका शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की डॉ. अनीता ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment