Home

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव स्वरूप बने राजस्थान के मुख्य सचिव

रोहिताश मीणा
जयपुर(राजस्थान)भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव स्वरूप ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने उन्हें पदभार सौंपा।

मुख्य सचिव ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि कोरोना महामारी के चलते देश एवं राज्य में पिछले कुछ महीने से गम्भीर स्थिति रही है एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमने प्रदेश में कोरोना नियंत्रण का कार्य बखूबी संभाला है। उन्होंने कहा कि अब मुख्य सचिव के पद के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है, जिसे वे पूरी प्रतिबद्धता व निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की प्राथमिकता है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत बनाते हुए राज्य की खुशहाली की दिशा में लगातार काम किया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से सभी विभागों की टीमों के समन्वय से और बेहतर काम किया जाएगा।

राजीव स्वरूप 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। इतिहास विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त स्वरूप राज्य सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे है।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में स्वरूप ने कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाये रखते हुए सभी मोर्चो पर उल्लेखनीय कार्य किये है।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग श्रीमती वीनू गुप्ता, आयुक्त, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग महेन्द्र सोनी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय करिंगा में संपन्न

सारण:उच्च माध्यमिक विद्यालय करिंगा, छपरा सदर में आज "सुरक्षित शनिवार" के तहत जागरूकता कार्यक्रम का…

1 day ago

लकड़ी नवीगंज में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, गांव में सनसनी

सीवान:जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव में प्रेम प्रसंग के शक में…

1 day ago

जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में खगोल एवं खगोलभौतिकी पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

सारण:जय​​प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय तथा इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड…

1 day ago

हथियार के बल पर अपराधियों आभूषण की दुकान में 20 लाख की लूट की घटना को दिया अंजाम

दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते अपराधी हुए फरार आभूषण दुकान में लूट की घटना…

5 days ago

नाबालिग के हत्या के जुर्म में एक झोलाछाप डॉक्टर को भेजा गया जेल

बसंतपुर(सीवान)जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 22 नवंबर को एक नाबालिग…

6 days ago

हिंदी भोजपुरी के मूर्धन्य साहित्यकार मनोज भावुक को भागवत विद्यापीठ में किया गया सम्मानित

सारण(छपरा)भगवत विद्यापीठ स्कूल में साहित्य सृजन में छात्रों की रुचि को कैसे विकसित किया जाए…

6 days ago