रोहिताश मीणा
जयपुर(राजस्थान)भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव स्वरूप ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने उन्हें पदभार सौंपा।
मुख्य सचिव ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि कोरोना महामारी के चलते देश एवं राज्य में पिछले कुछ महीने से गम्भीर स्थिति रही है एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमने प्रदेश में कोरोना नियंत्रण का कार्य बखूबी संभाला है। उन्होंने कहा कि अब मुख्य सचिव के पद के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है, जिसे वे पूरी प्रतिबद्धता व निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की प्राथमिकता है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत बनाते हुए राज्य की खुशहाली की दिशा में लगातार काम किया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से सभी विभागों की टीमों के समन्वय से और बेहतर काम किया जाएगा।
राजीव स्वरूप 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। इतिहास विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त स्वरूप राज्य सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे है।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में स्वरूप ने कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाये रखते हुए सभी मोर्चो पर उल्लेखनीय कार्य किये है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग श्रीमती वीनू गुप्ता, आयुक्त, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग महेन्द्र सोनी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment