Senior Official Officer reviewed development plans
भगवानपुर हाट (सिवान)गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर वरीय प्राभारी पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे बिभिन्न योजनाओं की समीक्षा की उन्होंने ने समीक्षात्मक बैठक में सभी पंचायत सचिव,जेई,तथा दुसरे अधिकारियों से प्रखंड में चल रही बिभन्न योजनाओं की स्थिति एवं उसके प्रगति का समीक्षा किया । इस समीक्षा में मुख्य रूप से बृद्धजन योजना की समीक्षा करते हुए सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि पंचायत भवन पर कैम्प लगा कर दस दिन के अंदर सभी 60 वर्ष के बृद्धजनो का फॉर्म ले लें।प्रखंड के सभी पंचायतो में आरटीपीएस काम कर रहा है।
फॉर्म जमा करने के लिए अब लोगों को प्रखंड में नहीं आना है।शौचालय भुगतान,जियोटैगिंग के बिषय में जानकारी ली।मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जो काम पूर्ण हो चुका है उसका मापी पुस्त तैयार करने के लिए जेई को निर्देश दिया।आवास योजना के तहत जो लाभार्थी प्रथम क़िस्त की राशि निकाल चुके है वे अगर काम नहीं कराते है उनसे रिकभरी किया जाएगा।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रखंड का स्तर जिले में चौथे स्थान पर आ गया है इस प्रगति पर हर्ष ब्यक्त किया गया।समीक्षा बैठक में विडिओ डॉ अभय कुमार,सीओ युगेश दास व बीसीओ अभय कुमार उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment