भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के चक्रवृद्धि गांव के नागमणि ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने पर सारण आयुक्त को पत्र भेज कर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में बताया है की तीन दिसंबर को गाड़ी(बस)संख्या बीआर 29पी ए 9819 से छपरा बस पड़ाव से संध्या में भगवानपुर हाट के लिए प्रस्थान किया।साथ में शिक्षाविद योगेंद्र ठाकुर भी साथ में थे।यायराके दौरान सारण जिला के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के परिसर में करीब रात्रि 9:30 बजे दोनों यात्रियों के साथ बस के संवाहक ने अभ्रद्र भाषा का प्रयोग और धमकाते हुए 180 रुपया की वसूली किया।जबकि सरकार के निर्धारित दर 1.50 रुपए प्रति किलो मीटर के दर से छपरा से 55 से 60 रुपया हुआ।इसी बात को लेकर संवाहन और यात्रियों के बीच तू तू मैं मैं की घटना हुई।जिसमे संवाहक ने सहाजितपुर पेट्रोल पंप के परिसर में बस को रोककर असमाजिक तत्त्वों को बुलाकर मरने निपटने की धमकी दी।
प्रशासन के मिलीभगत होती है सरकार के द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि की वसूली
राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में यात्रियों के लिए बस किराया निर्धारित किया है।लेकिन प्रशासन के मिलीभगत के कारण सरकार के द्वारा निर्धारित से अधिक का किराया की वसूली बस के संवाहको के द्वारा किया जाता है।इसको।लेकर आए दिन यात्रियों और बस के कर्मियों के बीच तू तू मैं मैं की घटना आम हो गई।जबकि सरकार ने साधारण बस के लिए प्रति किलो मीटर 1.50 रुपया,डिक्स बस के लिए प्रति किलो मीटर 1.70 रुपया,डिक्स एसी बस के लिए प्रति किलो मीटर 2 रुपया,वोल्वो या मर्सिडीज बस के लिए प्रति किलो मीटर 2.50 रुपया निर्धारित किया गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment