Home

गणना फॉर्म अपलोड करने वाले प्रथम बीएलओ बने सेराज आलम

छपरा:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में सबसे पहले गणना फॉर्म अपलोड करने वाले बीएलओ बनने का श्रेय सेराज आलम को प्राप्त हुआ है। श्री आलम अमनौर विधान सभा के मतदान केंद्र संख्या 23 मध्य विद्यालय परमानंद छपरा के बीएलओ हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं से वापस प्राप्त गणना फॉर्म को अपलोड करने की सुविधा मंगलवार की शाम बीएलओ ऐप पर शुरू की गयी।

सुविधा शुरू होते ही श्री आलम ने तीन फॉर्म अपलोड कर सारण में जारी इस महाअभियान को पूर्णता की ओर गति प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनोद सिंह गुंजियाल ने उन्हें विशेष रूप से शुभकामना प्रेषित किया है। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री अमन समीर, अमनौर के ईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जावेद एकबाल ने भी प्रथम बीएलओ बनने पर आलम को बधाई देते हुए अन्य बीएलओ को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही है।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपना सत्यापन अवश्य कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बीएलओ और उनके साथ लगाए गए वॉलंटियर के माध्यम से घर-घर जाकर पूर्व से भरे हुए गणना फॉर्म का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया था। अब कलेक्शन और अनलोडिंग भी शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने आम लोगों से आग्रह करते हुए बताया कि बीएलओ पहले आपका या माता पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची से वेरिफाई करेंगे। नाम होने पर उसे मान्य प्रमाण पत्र माना जाएगा। इसके अलावा आयोग ने 11 प्रकार के कागजात को मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि कोई मतदाता स्वयं भी voters.ici.gov.in वेबसाइट पर अपना फॉर्म डाउनलोड और स्वसत्यापित कर अपलोड भी कर सकते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

1 day ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

2 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

2 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

2 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago