भगवानपुर हाट(सीवान)थाना के महमदपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर गम्भीर रूप से जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना गुरुवार की रात्रि की है।घायल राहुल कुमार के द्वारा शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही गई है.उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि गांव के हीं अशोक साह, बीरेंद्र साह पिता स्व रघुनाथ साह एवं मनु कुमार पिता अशोक साह के द्वारा उनपर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया।
जब वे मछली मारने के लिए जाल लगाकर रात्रि 9 बजे अपने घर लौट रहे थे।उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि उन्हें जबरदस्ती उठा कर घर में ले जाकर उन्हें रड से तथा लाठी से मारकर उनका सर फार दिया गया एवं हाथ पैर तोड़कर सड़क किनारे फेंक दिया गया।किसी ने मोबाइल से परिजनों को सूचित किया तो परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए।उसके बाद पुलिस पहुंच कर घायल को कब्जे में लेकर पी एच सी में भरती कराई।जहां से सीवान रेफर कर दिया गया।सीवान में एक निजी चिकित्सक के यहां इलाजरत है।घायल ने थाने में आवेदन देकर कानूनी कारवाई की मांग की है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में लग गई है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment