Home

मलमलिया तिहरे हत्याकांड में सात गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

सीवान:मलमलिया चौक पर बीते शुक्रवार की शाम हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर सीवान जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी शत्रुघ्न सिंह अब भी फरार है। पुलिस को उसके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र की है। आपसी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर धारदार हथियारों से हमला किया था। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुघ्न सिंह का भतीजा दीपक सिंह, उसके पिता केदार सिंह, रूपेश कुमार, अकबर अली, मिराज हुसैन, अजय प्रसाद और राजू प्रसाद शामिल हैं। दीपक सिंह को इस हमले का प्रमुख कमांडर बताया गया है। वह शत्रुघ्न सिंह का करीबी और दबंग साथी है।

पुलिस ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। यहीं पर हत्याकांड की साजिश रची गई थी। घटना के पीछे शराब तस्करी और वर्चस्व की लड़ाई को वजह माना जा रहा है। भगवानपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी जारी है। एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन भी अभियान में शामिल हैं।

घटना के बाद इलाके में तनाव है। शांति बनाए रखने के लिए एसडीएम अनिता सिन्हा और एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन की निगरानी में पुलिस बल तैनात है। फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago