बसंतपुर(सीवान)प्रखंड में कोरोना पैर पसारने लगा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मी,एक बैंक कर्मी व स्वास्थ्य कर्मी के परिवार समेत कुल सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार रविरंजन ने इसकी सूचना देते हुए कहा कि सीएचसी में कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना जांच की गई।
जिसमें दो कर्मचारी व तीन स्वास्थ्य कर्मी के परिवार और एक बैंक कर्मी तथा एक ग्रामीण का रिपोर्ट पॉजिटिव आया हैं।
जांचोपरांत सभी संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा है कि प्रखंड क्षेत्र में कोरोना जांच में तेजी लाई जाएगी। सीएचसी परिसर में कैंप लगा कर जांच किया जाएगा।
प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है।बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इधर बसंतपुर सीओ सुनील कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज आलम ने बताया की रैपिड एंटीजन के माध्यम से 210 व आरटीपीसीआर के माध्यम से 91 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें सात लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मौके पर लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार यादव, चन्दन कुमार मौजूद थें
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment