Home

जिला संदर्भ व्यक्ति प्रशिक्षण का सात दिवसीय सत्र संपन्न

लखनऊ:उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, रहमानखेड़ा के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय संदर्भ व्यक्ति अभिमुखीकरण प्रशिक्षण रविवार को पूरा हुआ। इसका उद्देश्य मिशन के कार्यों को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संदर्भ व्यक्तियों को तैयार करना था।

प्रशिक्षण में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 43 नव चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य घटकों और उनकी भूमिकाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को मिशन के उद्देश्य, कार्यान्वयन रणनीति और मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

राज्य स्तरीय संदर्भ व्यक्ति के रूप में देवेंद्र मिश्रा और मोरिस कुमार ने सातों दिन प्रशिक्षण में मार्गदर्शन किया। उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए। राज्य प्रबंधन इकाई से सुधीर सिंह, डॉ नन्दकिशोर साह, विनीत चतुर्वेदी, अजय कुशवाहा और अजय प्रताप सिंह ने भी सत्र लिए। इन सभी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

समापन अवसर पर कृषि प्रबंध संस्थान के सहायक निदेशक शैलेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिशन के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। यह प्रमाण पत्र उनके प्रशिक्षण और कौशल विकास का प्रतीक हैं।

डॉ नन्दकिशोर साह ने बताया कि यह प्रशिक्षण सफल रहा। इसमें रोल प्ले, समूह कार्य और प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण ने प्रतिभागियों को मिशन की रणनीतियों और उद्देश्यों की गहराई से समझ दी। इससे उन्हें अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और मिशन के लक्ष्य पूरे होंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago