महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल मुख्यालय के नखास चौक स्थित मां शक्ति स्वरूपा मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव में पावन अवसर पर आयोजित सात दिवसीय शत चंडी महायज्ञ के सातवें दिन रविवार को हवन साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें शहर के अलावा आस-पड़ोस से गांव के ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।इससे पहले ग्रामीणों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई और सुख शांति के लिए परिक्रमा की।
श्री धाम वृंदावन से आई कथा वाचिका देवी सत्याचार्य ने देवी भागवत पुराण में वर्णित देवी-देवताओं के कई प्रसंगों का श्रोताओं को रसपान कराया। 31 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शत चंडी महायज्ञ के यज्ञाचार्य प.रासबिहारी उपाध्याय के द्वारा सात दिनों तक मां शक्ति स्वरूपा के विधि विधान से पूजा पाठ कराया गया।
यज्ञाचार्य के द्वारा मंत्र से पूजा कर यजमान के रूप में हरिशंकर आशीष, सुरेश कसेरा, अरूण कुमार, प्रशांत कुमार सिंह और पप्पू श्रीवास्तव स्पत्नी यज्ञ में धूप,नैवैध की आहुति डाल कर यज्ञ की पूर्णाहुति किया गया। पूरे विश्व में सुख-शांति के लिए मां जगत जननी से प्रार्थना की। पहले दिन से रोजाना ग्रामीणों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
गांव और परिवार की खुशहाली के लिए परिक्रमा कर मनौती मांगी। इससे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति की बयार बह रही थी। रविवार को शतचंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और परिक्रमा कर भंडारे का परसाद पाया। आयोजन कर्ता रामबाबू गुप्ता, राजेश अनल, डेनिस कुमार, नीरज कुमार, सुधीर कुमार,सूरज ठाकुर, मुन्ना कुमार, राजन कुमार, शनि कुमार, दशरथ प्रसाद,
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment