Home

कायाकल्प योजना में सात अस्पतालों को मिला एक-एक लाख का इनाम

सिवान(सीवान)सरकारी अस्पतालों को साफ-सुथरा और मरीजों के लिए बेहतर बनाने की दिशा में जिले के सात अस्पतालों का कायाकल्प योजना के तहत चयन हुआ है। इनमें महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल और छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इन सभी को एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन डॉ. कुमार अभिमन्यु ने बताया कि महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल को 72.03 अंक मिले हैं। बसंतपुर सीएचसी को 73.23, जिरादेई को 73.69, बड़हरिया को 74.15, रघुनाथपुर को 74.92, हुसैनगंज को 76.03 और आंदर सीएचसी को सबसे अधिक 79.07 अंक प्राप्त हुए हैं। सभी अस्पतालों को कायाकल्प योजना के मानकों पर खरा उतरने के बाद यह अंक मिले हैं।

डीपीएम विशाल कुमार ने बताया कि अस्पतालों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, रोगी अनुभव, सुविधाओं में सुधार, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और मरीजों के साथ व्यवहार जैसे बिंदुओं पर मूल्यांकन किया गया। इन सभी अस्पतालों को मिली राशि में से 25 प्रतिशत कर्मियों को दी जाएगी। शेष 75 प्रतिशत राशि अस्पताल के रखरखाव और सुधार कार्यों में खर्च होगी।

सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि राज्य के 19 अस्पतालों को पियर असेसमेंट के आधार पर सराहना पुरस्कार देने की अनुशंसा की गई है। इनमें सिवान जिले के सात अस्पताल शामिल हैं। यह योजना अस्पतालों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रेरित करती है।

जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और राज्य के अन्य अधिकारियों ने भी इन अस्पतालों के प्रयासों की सराहना की है। मरीजों को अब बेहतर इलाज और सुविधाएं मिल रही हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।

इन अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, प्रसव सुविधा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, ओपीडी सेवा, दवा की उपलब्धता, आधुनिक ओटी और प्रसव कक्ष, शौचालय, पेयजल और हर्बल गार्डन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago