Home

आग लगी में सात झोपड़ी खाक,दमकल कर्मियों ने पाया काबू

भगवानपुर हाट(सीवान)अंचल क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में गुरुवार को आग लग गई।जिसमे गांव में बने फूस से सात झोपड़ी में आग लग गई।जिससे ये सभी झोपड़ी जल कर खाक हो गई ।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में लोग भोजन बना कर घर से बाहर निकले थे।इसी बीच गोरख राम के घर में आग लग गई।आग लगने के बाद धुआं के साथ आग की लपट निकलने लगी।

इसके बाद गांव में दहशत के साथ ही साथ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए।लेकिन आग अत्यधिक तेज होने पर लोगों को झुलसने के डर से टिक नहीं पा रहे थे।इसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुच आग पर काबू पाया।आग लगी में विक्रमा राम,गोरख राम,बुधन राम,कृष्ण राम,संतोष राम,अच्छेलाल राम,शिवनाथ महतो तथा सरोज राम के झोपड़ी जल कर खाक हो गए है।आगलगी में झोपड़ी में रखे बर्तन,अनाज,बिछावन,चौकी,नगदी सहित अन्य सभी समान जलकर खाक हो गए है।इस संबंध में सीओ धीरज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना स्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेज आकलन कराई जा रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago