भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र में शराब के धंधेबाजों एवं शराबियो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में छापेमारी करने में लगी हुई।जिसमे पुलिस छापेमारी कर धंधेबाजों और शराबियों को गिरफ्तार कर रही है। रविवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के गोइयानार,सोंधानी,चौकेठिया और माघर गांव में छापेमारी कर 8 पीएम के दस पीस फ्रूटी सहित 57 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज एवं पांच लोगों के शराब के नशे में गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोइयानार गांव से सीताराम राम को 15 लीटर शराब के साथ तथा सोंधानी के मोहन राय को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उन्होंने बताया कि चौकेठिया के अवधेश राम के यहा से 180 एम एल का 8 पी एम का 10फ्रूटी,माघर से राजदेव माझी के यहां से 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।पुलिस छापेमारी के भनक लगते ही दोनों धंधेबाज भागने में सफल रहे । थानाध्यक्ष ने बताया कि बनकट गांव के देवधारी राय , सराय पडौली के हरेंद्र मुसहर तथा अर्जुन मुसहर,लौवां रामपुर के राजेंद्र बांसफोर एवं बलहा ऐराजी के अमरजीत बांसफोर को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।सभी गिरफ्तार लोगों को रविवार को न्यायालय भेज दिया गया है ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment