Categories: Home

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह कल

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री संजय धोत्रे होंगे मुख्य अतिथि
हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल तथा स्थानीय सांसद श्री धर्मबीर सिंह भी होंगे शामिल
दीक्षांत समारोह में 757 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को मिलेगी डिग्रियां

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) का सातवां दीक्षांत समारोह कल 27 फरवरी, 2021 को आयोजित होने जा रहा है। कोरोना महामारी व सरकार के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर यह दीक्षांत समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री संजय धोत्रे मुख्य अतिथि तथा हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री धर्मबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ायेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आर.सी. कुहाड़ ने बताया कि सातवें दीक्षांत समारोह में 757 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को पीएच.डी., एम.फिल., स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान की जायेंगी। प्रो. कुहाड़ ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने बताया कि सातवें दीक्षांत समारोह में पिछले एक साल में उत्तीर्ण कुल 757 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जायेंगी। डॉ. यादव के अनुसार इस बार 14 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि, 08 को एम.फिल और 735 विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्रदान की जाएगी। जहां तक स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों की बात है तो सातवें दीक्षांत समारोह में 22 छात्र-छात्राओं को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए जायेंगे। जहां तक छात्र-छात्राओं की बात है तो इस दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले कुल 757 विद्यार्थियों व शोधार्थियों में 441 छात्र और 316 छात्राएं शामिल है। इसी तरह कुल 757 विद्यार्थियों में 562 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। यूजी पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बी.टेक. में 107 तथा बी.वॉक. में 55 विद्यार्थियों को तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 573 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेंगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago