Home

शादी की नीयत से युवती को भगा ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

भगवानपुर हाट(सिवान)प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर बाजार से एक युवती को शादी की नीयत से भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में युवती के पिता ने थाने में आवेदन दे एफआईआर दर्ज करायी है। दिए आवेदन में उसने अज्ञात युवक को आरोपित किया। युवती अपने संबंधी के दुकान पर रहकर मोबाइल रिपेयरिंग का काम सिखती थी। घटना तीस जून की शाम करीब चार बजे की बतायी जा रही है। वह दुकान से यह कहकर निकली कि वह अपने मां से मिलने जा रही है। लेकिन वह मां के पास न जाकर रास्ते से लापता हो गई। घरवालों ने अपने संबंधी के घर व दुकान के आसपास खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच उसके मोबाइल पर परिजनों से उसकी बात हुई तो उसने कहा कि मैं गोरखपुर में हूं और ठीक हूं। आपलोग अब मेरी चिंता न करें। मुझे कहीं दूसरे जगह जाना है। तब घरवालों को लगा कि किसी ने बहलाफुसला कर शादी की नीयत से उसे भगा लिया। घरवाले उसकी शादी तय करने के लिए वर की तलाश में थे। उसने करीब तीन साल पहले इंटर पास किया था। पिता के आवेदन कर एफआईआर दर्ज कर पुलिस युवती का पता लगाने में जुटी है।

पिस्टल का भय दिखाकर लुटेरों ने बाइक छीनी

भगवानपुर हाट(सिवान)थाना क्षेत्र के सीवान व छपरा जिले की सीमा के पास बने पुलिस चेक पोस्ट के समीप एसएच 73 पर शनिवार की रात्रि में अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर बाइक छीन ली है। बाइक छिनने के दौरान बाइक चालक के साथ मारपीट भी हुई। लेकिन बाइक लूटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर बाइक छीन लिया। लूटी गई बाइक भगवानपुर थाना क्षेत्र के हुलेसड़ा गांव के प्रदीप कुमार यादव की थी। वे अपनी बाइक से समस्तीपुर से नौकरी करके घर आ रहे थे, इसकी क्रम में रास्ते में यह घटना घटी। पीड़ित युवक प्रदीप कुमार इस घटना की सूचना पुलिस को देते हुए बताया कि आने के दौरान रास्ते में वह तरैया के पास रामबाग में लाइन होटल के पास थोड़ी देर के लिए रुककर घरवालों से बात किया। उस समय रात के करीब दस बज रहे थे। वहां से आगे बढ़ने पर जब मैं सारण व सीवान जिला की सीमा पर चेक पोस्ट के पास ओवरटेक कर एक कार मेरे बाइक के आगे खड़ी कर मुझे रोक दिया। कार में चार-पांच लोग सवार थे। उसमें से तीन लोग बाहर निकलकर पिस्टल का भय दिखाकर मेरी पल्सर गाड़ी को छीनने लगे। जब मैंने उनलोगों का विरोध किया तो वे लोग मुझे गोली मारने की धमकी देकर मेरा बाइक छीनकर फरार हो। मैं जैसे तैसे घर पहुंचा और इसकी सूचना थाने को दी। इसकी सूचना मिलने पर रविवार को थानाध्यक्ष विपिन कुमार घटनास्थल पहुंच जांच में जुट गए हैं।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago