भगवानपुर हाट(सिवान)प्रखंड क्षेत्र में रविवार के शाम में हुई झमाझम बारिश किसानों को लाभ ही लाभ।लगातार एक पखवाड़े से बदलते मौसम के मिजाज के बाद रविवार को शाम में हुई झमाझम बारिश से जहाँ किसानों को विशेष लाभ हुआ है। जो किसान पानी के अभाव में अभी तक अपने खेतो में धान के बिचड़ा नहीं डाले थे वे अब बिचड़ा डाल सकते है तो दूसरे तरफ जिन किसानों के खेत में अधिक तापमान होने से बिचरे जल रहे थे उनके बिचरे के लिए हुई बारिश अमृत के समान है। जबकि जो किसान मक्का का खेती अब तक नहीं किए है वैसे किसान बारिस के बाद अपने खेतों में मक्का की खेती कर सकते है।जबकि प्रखंड क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यह बारिस दो सप्ताह पहले हुई होती तो किसान इस पानी से धान की बोआई करते हुए खेतो में दिखाई देते।
सडीहा के किसान रामयोधय प्रसाद का कहना है कि अधिक तापमान होने के कारण किसान अपने खेतों में धान का बिचड़ा नहीं डाला है जिसके कारण शाम को हुई झमाझम बारिश किसको कोई अधिक लाभ नहीं हुआ है।अरुआ गांव के किसान राजेश सिंह का कहना है की धान का बिचड़ा तैयार नहीं होने से किसान को इस पानी से अधिक लाभ नहीं हुआ है।जबकि जो किसान खेतो में धान का बिचड़ा डाला है उसको लाभ हुआ है।जबकि कई किसानों का मानना है कि धान की खेती नहीं होने की उम्मीद हो चली थी लेकिन शाम को हुई बारिश से धान की खेती होने की उम्मीद हो चली है। केवीके के वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार मंडल ने बताया कि शाम को हुई बारिश से धान के बिचरे का जनरेशन अधिक होगा व जो फलदार पौधे गर्मी से झुलस रहे थे उनको राहत मिला है।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment