Home

शाम को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चहरे पर दिखे मुस्कान

भगवानपुर हाट(सिवान)प्रखंड क्षेत्र में रविवार के शाम में हुई झमाझम बारिश किसानों को लाभ ही लाभ।लगातार एक पखवाड़े से बदलते मौसम के मिजाज के बाद रविवार को शाम में हुई झमाझम बारिश से जहाँ किसानों को विशेष लाभ हुआ है। जो किसान पानी के अभाव में अभी तक अपने खेतो में धान के बिचड़ा नहीं डाले थे वे अब बिचड़ा डाल सकते है तो दूसरे तरफ जिन किसानों के खेत में अधिक तापमान होने से बिचरे जल रहे थे उनके बिचरे के लिए हुई बारिश अमृत के समान है। जबकि जो किसान मक्का का खेती अब तक नहीं किए है वैसे किसान बारिस के बाद अपने खेतों में मक्का की खेती कर सकते है।जबकि प्रखंड क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यह बारिस दो सप्ताह पहले हुई होती तो किसान इस पानी से धान की बोआई करते हुए खेतो में दिखाई देते।

सडीहा के किसान रामयोधय प्रसाद का कहना है कि अधिक तापमान होने के कारण किसान अपने खेतों में धान का बिचड़ा नहीं डाला है जिसके कारण शाम को हुई झमाझम बारिश किसको कोई अधिक लाभ नहीं हुआ है।अरुआ गांव के किसान राजेश सिंह का कहना है की धान का बिचड़ा तैयार नहीं होने से किसान को इस पानी से अधिक लाभ नहीं हुआ है।जबकि जो किसान खेतो में धान का बिचड़ा डाला है उसको लाभ हुआ है।जबकि कई किसानों का मानना है  कि धान की खेती नहीं होने की उम्मीद हो चली थी लेकिन शाम को हुई बारिश से धान की खेती होने की उम्मीद हो चली है।  केवीके के वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार मंडल ने बताया कि शाम को हुई बारिश से धान के बिचरे का जनरेशन अधिक होगा व जो फलदार पौधे गर्मी से झुलस रहे थे उनको राहत मिला है।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

चोरी के दस कैमरा के साथ भगवानपुर हाट दो युवक को लकड़ी नवीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…

4 hours ago

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago