Home

बहन की ससुराल में उत्पात मचाना शहाबुद्दीन के पुत्र को पड़ा भारी कांड दर्ज; फायरिंग, रंगदारी व जमीन कब्जा करने का आरोप

मोतिहारी (बिहार)शहर के तेलियापट्टी मोहल्ले के रानी कोठी में दो सहोदर भाइयों के बीच भूमि विवाद में फायरिंग व वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा पर नगर थाने में बुधवार को कांड दर्ज की गयी। जिसमे ओसामा समेत छह पर नामजद और सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है। सभी पर फायरिंग करने, रंगदारी मांगने व तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है। रानी कोठी के सैयद इफ्तेखार खान के पुत्र मोहम्मद शदमान से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पुत्री डॉ. हेरा शहाब की शादी हुई है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि रानी कोठी के सहोदर भाइयों सैयद इफ्तेखार खान उर्फ साहेब व इम्तियाज अहमद के बीच भूमि विवाद था।

पुलिस ने मामले में इम्तियाज के पुत्र सैयद फरहान अहमद के आवेदन पर नगर थाने में कांड दर्ज की है। पुलिस ने तीन चारपहिये वाहन व एक जेसीबी को जब्त किया है। घटना के बाद सीवान भाग रहे औरंगजेब को गिरफ्तार कर लिया है। वह सीवान जिले के पचरुखी क्षेत्र के महमदपुर गांव का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। शहाबुद्दीन की बेटी के ससुराल में बवाल, दो गुट भिड़े; पत्थरबाजी और कई राउंड फायरिंग से दहशत सैयद फरहान ने कांड में बताया है कि एक अगस्त की शाम वह अपनी जमीन पर मार्केट बनवा रहा था। इस बीच उसके चाचा इफ्तेखार खान, चाचा के पुत्र सैयद शदमान, चाचा के संबंधी सीवान प्रतापपुर के मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा, पताही नूनफरवा के राजू मिश्र, बेतिया मझौलिया के छठू महतो व रक्सौल के मुखतार मियां समेत करीब सौ लोग 35 से 40 गाड़ियों के साथ आये और उसके ऊपर कारबाइन से फायरिंग की। वह बचते हुए कमरा में भाग गया।
जेसीबी से मकान तोड़े गए। सभी लोग लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी हथियार से लैस थे। कई राउंड फायरिंग की। इसके निशान दीवार पर भी हैं। गैरेज में खड़े वाहनों के शीशे तोड़े गये। कई कुर्सियां तोड़ दी गयीं। जमीन छोड़ने के लिये एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गयी। गोपी राय नामक व्यक्ति की पिटाई कर सिर फोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी जब्त कर ली है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago