Home

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला के प्रधान शिक्षक शैलेश कुमार को थावे शिक्षक सम्मान-2026 से रविवार को आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में सम्मनित किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के अलग अलग जिले से शिक्षक शामिल हुए थे। जिसमे शैलेश कुमार को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे जिले अन्य प्रखंड के शिक्षक को भी मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। मालूम हो की नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला में जब से शैलेश कुमार प्रधान शिक्षक का पदभार लिया है तब से विद्यालय का वातावरण ही बदल गया है। इनके प्रयास से समाज के सबसे अंतिम पायदान पर जीवन बसर करने वाले परिवार के लोग भी अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय में भेज रहे हैं ।

इन शिक्षक को भी सम्मानित किया गया हैं

इन्दु कमारी, शिक्षिका, मध्य विद्यालय धनौती सिवान सदर सिवान,नीलम कमारी, शिक्षिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलोना बरौली, गोपालगंज,अपराजिता भारती, प्रधान शिक्षिका, नया प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया, सिवान सदर, सिवान,नीरज कुमार शर्मा, शिक्षक, पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय असांव, आंदर सिवान,जितेन्द्र कुमार महतो, शिक्षक उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशहर, सिधवलिया गोपालगंज,अखिलेश्वर कुमार, प्रधान शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विधालय हुसैना बंगरा सिसवन सिवान

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 week ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

4 weeks ago