सारण(छपरा)भोजपुरी के शेक्सपियर, गीतकार, नाटककार एवं समाजसुधारक लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 133वीं जयन्ती श्रद्धापूर्वक 18 दिसंबर (शुक्रवार) को छपरा में मनायी जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे तेलपा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर ठाकुर जी की समाजियों सहित प्रतिमा पर जे. पी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फ़ारूक़ अली, विधान पार्षद डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव एवं छपरा के विधायक डॉ सी. एन गुप्ता सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी गण तथा भोजपुरी के कलाकार माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात रामजयपाल महाविद्यालय, छपरा के परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केंद्र में ‘भिखारी ठाकुर की प्रासंगिकता विषय’ पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। साथ ही भिखारी ठाकुर के विदेशिया एवं बेटी-बेचवा से सम्बंधित गीत-संगीत भी प्रस्तुत किये जायेंगे। इस बात की जानकारी भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव, छपरा के महासचिव डॉ लाल बाबू यादव ने दी है। उन्होंने शहर के गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के लिए उपस्थित हों।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment