Home

मोतिहारी के 59 केंद्रों पर फिर शुरू हुई शिक्षा सेवक चयन प्रक्रिया

मोतिहारी:पूर्वी चंपारण जिले में शिक्षा सेवक और शिक्षा सेवक तालीमी मरकज़ की चयन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के आदेश पर यह प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले में कुल 59 केंद्रों पर चयन होना है। इनमें 20 पद शिक्षा सेवक के और 39 पद तालीमी मरकज़ के हैं।

जिलाधिकारी ने चयन प्रक्रिया को स्वच्छ और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है। किसी भी केंद्र पर आवेदन नहीं लेने की शिकायत की पुष्टि होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में पहले से 132 रिक्त केंद्र हैं। इनमें 86 केंद्र शिक्षा सेवक के और 46 केंद्र तालीमी मरकज़ के हैं। पहले चरण में 84 चयन केंद्रों पर प्रक्रिया पूरी हुई थी। 48 केंद्रों पर समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें स्थगित करने की अनुशंसा की गई थी।

जिला स्तरीय कमिटी ने पहले चरण में 84 केंद्रों से प्राप्त अभिलेखों की जांच की। जांच के बाद 34 केंद्रों को चयन के लिए अनुशंसित किया गया। दूसरे चरण में 32 केंद्रों पर अभिलेखों की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद या तो चयनित अभ्यर्थियों को अनुमोदन मिलेगा या प्रक्रिया रद्द कर अगले चरण में फिर से चयन होगा।

15 केंद्रों से त्रुटिरहित अभिलेख समय पर नहीं मिले या दस्तावेज संतोषजनक नहीं पाए गए। इन केंद्रों को तत्काल स्थगित कर फिर से चयन प्रक्रिया शुरू की गई है।

तीन केंद्र ऐसे हैं, जहां माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार चयन प्रक्रिया को सुरक्षित रखा गया है। विस्तृत वर्क कैलेंडर, रिक्त पदों की सूची और मार्गदर्शिका जिले के एनआईसी वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago