छपरा:आर एन इंटर कॉलेज पारसगढ़ की छात्रा शिल्पी कुमारी ने बिहार बोर्ड की परीक्षा में कला संकाय में 467 अंक हासिल किए। वह सारण जिले में दूसरे और बिहार में छठे स्थान पर रही। शिल्पी पारसगढ़ निवासी दयानंद राय की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता मंजू देवी, पिता दयानंद राय, चाचा मुकेश राय और गुरुजनों को दिया।
शिल्पी ने कहा कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सात से आठ घंटे की सेल्फ स्टडी से यह सफलता मिली।
शिल्पी के पिता गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है। इस मौके पर चाचा विद्यानंद राय, तुलसी राय, युवा संत नागमणि, समाजसेवी अशोक कुमार शर्मा, अनिरुद्ध गुप्ता,पत्रकार रंजीत कुमार यादव, नीलमणि कुमार सहित कई लोगों ने बधाई दी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment