शव दरवाजे पर रखा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
बसंतपुर(सीवान) थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व में रंगदारी नहीं देने के मामले में कपड़ा दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट की घटना हुई थी।जिसमे घायल दुकानदार का इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई।मृतक के परिजन शव को अपने दरवाजे पर ही रखा है। परिजनों का मांग है कि जब तक पुलिस आरोपियों को पकड़ कर उन्हें सजा नहीं दिलाती है तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपार गांव की है। सिपार गांव के पास में ही सटे सानी बगाही के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा लाला मोड़ साहनी बगाही स्थित एक कपड़ा दुकानदार के साथ 20 जुलाई की रात में मारपीट हुई थी।जिसमे घायल दुकानदार सत्येंद्र श्रीवास्तव की इलाज के क्रम में शनिवार की मृत्यु हो गई। शनिवार की रात करीब 9 बजे शव दरवाजे पर पहुंचा। रात में ही आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने और आरोपियों का घर जलाने के लिए उग्र हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए कहा की पुलिस को 10 दिन की समय चाहिए।
10 दिन के अंदर सभी आरोपियों को पकड़कर उन्हें सलाखों के अंदर डाल दिया जाएगा।आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की बात मानते हुए शव को दरवाजे पर ही रख दिया। आज मृत्यु के दूसरे दिन रविवार को शव दरवाजे पर ही रखा रहा। परिजनों की मांग है की जब तक आरोपियों को पकड़ नहीं लिया जाता है तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment