भगवानपुर हाट(बिहार)थाना क्षेत्र के एसएच 73 पर सोमवार के शाम में साले के शादी में बाइक से जा रहे सहोदर भाई को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा एक की मौत दूसरा घायल।मृत बाइक सवार सारण जिला के मसरख थाना क्षेत्र के जजौली गांव के राजकुमार महतो उम्र 50 वर्ष, घायल बांकेलाल महतो उम्र 45 वर्ष पिता गणेश महतो है। दोनों युवक सहोदर भाई बताए जा रहे है।मृतक युवक मसरख के तरफ से अपने ससुराल धर्मराज गांव में शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।तभी सीवान के तरफ तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया।जिसमें मौके पर ही राजकुमार महतो का मौत हो गया।जबकि दूसरे भाई को स्थानीय लोगों ने आननफानन में इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी में ले जया गया।अस्पताल में घायल युवक का प्राथमिक उपचार के सीवान रेफर कर दिया गया है।वही घटना के बाद ट्रक चालक ने ट्रक लेकर फरार हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार एएसआई अफताब आलम पुलिस व बसंतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सीएचसी पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment