महेंद्रगढ़ हरियाणा
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की छात्रा सिमरन चौहान ने नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट (एनईवाईपी) 2022 उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय में एम.टेक. स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा आयोजित जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। छात्रा को आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सिमरन चौहान के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें अंतिम चरण में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
विश्वविद्यालय में इस प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सिमरन चौहान का चयन जोनल स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालय से शामिल 71 विद्यार्थियों में से हुआ है। उन्हें फाइनल राउंड में लिए शीर्ष दस प्रतिभागियों में स्थान मिला है। जिसके लिए निर्धारित प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 27 फरवरी को होगा। सिमरन चौहान ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय विश्वविद्यालय शिक्षकों व अपने परिवारजनों को दिया। नारनौल निवासी श्री शिवचरण चौहान की पुत्री सिमरन ने बताया कि वह देश की सेवा की इच्छुक है और इसके लिए वह सिविल सर्विसेज के लिए भी तैयारी कर रही है। यहां बता दें कि सिमरन मार्शल आर्ट में भी महारत रखती है और राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर चुकी है।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment