Home

बांका के बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ निगरानी का छापा,20लाख से अधिक का कैश बरामद

पटना:बिहार में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने बिजली विभाग कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के कई ठिकाने पर एक साथ छापेमारी की है। संजीव कुमार गुप्ता साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत है। एसवीयू की टीम ने संजीव गुप्ता के पटना में दानापुर, पूर्णिया, बांका और भागलपुर स्थित घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में एसवीयू की ओर से छापेमारी की गई है। कार्यपालक अभियंता के भागलपुर स्थित आवास से 20 लाश कैश बरामद होने की खबर मिल रही है।मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार सुबह भागलपुर, पटना, बांका और पूर्णिया में छापेमारी की। पटना स्थित आवास से भी भारी मात्रा में कैश बरामद होने की बात बताई जा रही है। वहीं उनके पैतृक निवास पूर्णिया और भागलपुर के अलीगंज में भी अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही है। आरोप है कि अभियंता के रूप में काम करते हुए संजीव ने अवैध तरीके से लगभग एक करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। संजीव ने अपनी काली कमाई से पटना और दानापुर समेत अन्य जगहों पर आलीशान मकान बनाई है।
पूर्णिया के नगर प्रखंड के गोआसी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में संजीव गुप्ता पिता बनारसी साह के आवास पर इन्कम टैक्स की हो रही है छापेमारी। बताया जा रहा है कि संजीव गुप्ता लगभग दस वर्ष पहले विधुत विभाग के कनीय अभियंता के पद पर हुए थे बहाल, उसके बाद उन्होंने मुड़कर पीछे नहीं देखा और लोगों से अवैध उगाही कर अचूक सम्पति अर्जित कर रखा था। आपको बताते चले कि कल इसके पटना स्थित आवास पर इन्कम टैक्स की छापेमारी हुई थी , उसके बाद उसके पुश्तैनी घर गोआसी में हो रही है छापेमारी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago