मोतिहारी(बिहार) पूर्वी चंपारण में एयरफोर्स अधिकारी की हत्याकांड में शामिल अपराधी को सोमवार को एसआईटी ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है।इसकी सूचना मोतिहारी पुलिस ने ट्वीट कर दी है।
ट्वीट में बताया गया है कि एयरफोर्स अधिकारी के हत्याकांड में शामिल मुख्य अभ्युक्त सब्बी मुखिया को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मलाही दियर से गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि 07जनवरी को एयरफोर्स अधिकारी आदित्य उर्फ आलोक तिवारी को अपराधियों ने चाकू गोद कर मौत के घाट उतार दिए थे।
जिसमे शराब कारोबारियों द्वारा घटना किए जाने की बात कही है।मिली जानकारी के अनुसार जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के अधिकारी की गांव के ही शराब माफिया द्वारा चाकुओं से गोदकर हत्या कर देने की बात परिजनों द्वारा बताया जा रहा है।
मृत अधिकारी आलोक तिवारी संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित मधुबनी पंचायत के तिवारी टोला के रहने वाले थे। घुसियार बिंद टोली में अपने खेत पर गए थे आलोक तिवारी पर शराब माफियाओं ने हमला किया और सीने में चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment