सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के महमदपुर गांव के मत्स्य पालक किसान शिवप्रसाद सहनी को विश्व मत्स्य दिवस पर आज केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं पंचायती राज,राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,प्रो. एसपी सिंह बघेल,केंद्रीय राज्य मंत्री एवं श्री जॉर्ज कुरियन,केंद्रीय राज्य मंत्री संयुक्त रूप से सर्वोत्तम स्थलीय मत्स्य पालक राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।यह सम्मान समारोह सुषमा स्वराज भवन नई दिल्ली में होगा।जिसमे शामिल होने के लिए किसान शिवप्रसाद सहनी,कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र प्रसाद के साथ दिल्ली पहुंच गए है। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रूपये का नगद राशि एवं प्रसस्ति पत्र पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्रालय के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
जिसमें उनको आने-जाने का खर्च भी शामिल है।उक्त पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर मत्स्य पालकों के लिए पुरस्कार देने हेतु ऑनलाइन आवेदन माँगी गई थी। जिसमें मत्स्य पालक किसान को अपना 5 वर्ष का आय-व्यय एवं मत्स्य पालन में की जा रही गतिविधियों का आवेदन कृषि विज्ञान केन्द्र सीवान माध्यम से की गई एवं अनुसंसा उपरांत भेजी गई थी।तत्पश्चात इसकी सूचना ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई।मालूम हो की इसके पहले की किसान श्री सहनी को कई राष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले के नाम को देश भर में स्थापित किया है।किसान शिवप्रसाद सहनी को दिल्ली रवाना होते समय स्थानीय लोगों ने फूल का माला पहना कर उन्हे दिल्ली जाने के लिए विदा किया।इस मौके पर जेडीयू नेता अशोक कुमार शर्मा,किसान ललित मोहन सिंह,फार्मर फेस ऑर्गेनिक के राजनंदनी सिंह,पूर्व मुखिया मनोज सहनी,पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह,हीरा सहनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment