Home

सीवान के किसान शिवप्रसाद सहनी को विश्व मत्स्य दिवस पर आज राष्ट्रीय मत्स्य पालक पुरस्कार से होंगे सम्मानित

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के महमदपुर गांव के मत्स्य पालक किसान शिवप्रसाद सहनी को विश्व मत्स्य दिवस पर आज केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं पंचायती राज,राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,प्रो. एसपी सिंह बघेल,केंद्रीय राज्य मंत्री एवं श्री जॉर्ज कुरियन,केंद्रीय राज्य मंत्री संयुक्त रूप से सर्वोत्तम स्थलीय मत्स्य पालक राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।यह सम्मान समारोह सुषमा स्वराज भवन नई दिल्ली में होगा।जिसमे शामिल होने के लिए किसान शिवप्रसाद सहनी,कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र प्रसाद के साथ दिल्ली पहुंच गए है। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रूपये का नगद राशि एवं प्रसस्ति पत्र पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्रालय के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

जिसमें उनको आने-जाने का खर्च भी शामिल है।उक्त पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर मत्स्य पालकों के लिए पुरस्कार देने हेतु ऑनलाइन आवेदन माँगी गई थी। जिसमें मत्स्य पालक किसान को अपना 5 वर्ष का आय-व्यय एवं मत्स्य पालन में की जा रही गतिविधियों का आवेदन कृषि विज्ञान केन्द्र सीवान माध्यम से की गई एवं अनुसंसा उपरांत भेजी गई थी।तत्पश्चात इसकी सूचना ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई।मालूम हो की इसके पहले की किसान श्री सहनी को कई राष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले के नाम को देश भर में स्थापित किया है।किसान शिवप्रसाद सहनी को दिल्ली रवाना होते समय स्थानीय लोगों ने फूल का माला पहना कर उन्हे दिल्ली जाने के लिए विदा किया।इस मौके पर जेडीयू नेता अशोक कुमार शर्मा,किसान ललित मोहन सिंह,फार्मर फेस ऑर्गेनिक के राजनंदनी सिंह,पूर्व मुखिया मनोज सहनी,पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह,हीरा सहनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के विमल चौक स्थित आईटीटी टेक्निकल इंस्टिट्यूट में बीते 30 नवंबर को…

3 days ago

भगवानपुर हाट के 13 केंद्रों पर आयोजित हुई बुनियादी साक्षरता परीक्षा

भगवानपुर हाट(सिवान)प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव के महा दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा महिलाओं…

3 days ago

सोनपुर मेला में ग्राम श्री मंडप बना आकर्षण का केंद्र

हस्तशिल्प से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक, लोगों को खूब भा रहा है ग्राम श्री मंडप…

3 days ago

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र:सोनपुर मेले का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव

लेखक:धर्मेंद्र रस्तोगी छपरा:विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला, जिसे पहले छत्तर मेला के नाम से…

3 days ago

सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय करिंगा में संपन्न

सारण:उच्च माध्यमिक विद्यालय करिंगा, छपरा सदर में आज "सुरक्षित शनिवार" के तहत जागरूकता कार्यक्रम का…

5 days ago

लकड़ी नवीगंज में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, गांव में सनसनी

सीवान:जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव में प्रेम प्रसंग के शक में…

5 days ago