सिवान:टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। समीक्षा की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव और मिशन निदेशक अराधना पटनायक ने की। बैठक में सिवान के डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने जिले के सभी प्रखंडों को जरूरी निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी प्रखंडों में टीबी संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग कराई जाए। हर मरीज का एक्स-रे और नाट जांच अनिवार्य हो। चिन्हित स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से कमजोर आबादी की जांच कर समय पर इलाज शुरू किया जाए। सभी प्रखंडों में टीबी नोटिफिकेशन दर सौ फीसदी होनी चाहिए। इलाजरत मरीजों का पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर अद्यतन रखा जाए।
डीएम ने कहा कि निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर हो। सामूहिक प्रयास से ही टीबी मुक्त भारत अभियान सफल हो सकता है। इसके लिए जनभागीदारी बढ़ाई जाए। ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र बनाकर टीबी मरीजों को गोद लिया जाए। उन्हें पोषण किट उपलब्ध कराई जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सिविल सर्जन सिवान, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला यक्ष्मा केंद्र के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment