तरवारा(सीवान)सीवान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चार बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया। बाइक चोरों के पास से पुलिस ने चार चोरी की बाइक तथा चार मोबाइल को बरामद किया है। इसकी खुलासा सदर एसडीपीओ फिरोज आलम ने जीबी नगर तरवारा थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी। एसडीपीओ फिरोज आलम ने कहा कि गुप्त सूचना मिली की बाइक चोर का एक गिरोह बाइक की चोरी कर सलाहपुर के तरफ आ रहे हैं।सूचना मिलते ही जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस सलाहपुर पुल के समीप वाहन जांच शुरू कर दिया। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवक वाहन जांच देखकर भागने लगे।
लेकिन जीबी नगर की पुलिस ने चारों युवकों को पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चोरी की दो बाइक और चार मोबाइल को बरामद कर लिया और एक आरोपी युवक के निशानदेही पर अन्य स्थान से चोरी की दो और अन्य बाइक को बरामद किया गया। गिरफ्तार तीन युवकों पर जीबी नगर और मैरवा थाने में पूर्व से कई कांड दर्ज है। वही एक युवक की अपराधिक इतिहास को खंगाला में पुलिस लगी है।
गिरफ्तार युवकों में जीबी नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर निवासी अवध किशोर सिंह का 21 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार, चौकी हसन निवासी छोटेलाल प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, अहिरनी निवासी बिंदा भारती का 23 वर्षीय पुत्र राजन कुमार और दरौंदा के कोथुआ सारंगपुर निवासी वीरेंद्र प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र रितेश प्रसाद शामिल है।पुलिस ने बाइक चोरी करने का मामल दर्ज कर चारो चोर को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment