छपरा:मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के तहत प्रमंडलस्तरीय क्विज प्रतियोगिता शुक्रवार को श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित हुई। आयोजन की मेजबानी सारण जिला प्रशासन ने की। शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और एक्स्ट्रा सी इसके संयुक्त आयोजक रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रतिभागी छात्रा, जिलाधिकारी सारण और उपविकास आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह क्विज केवल खेल और खिलाड़ियों पर आधारित था। इसका उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना है।
प्रतियोगिता में सारण प्रमंडल के तीन जिलों से कुल 8 टीमों ने भाग लिया। ये टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर चुकी थीं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिवान के लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बघौरा के अमित कुमार प्रसाद और प्रियांशु कुमार ने हासिल किया। दूसरा स्थान अमनौर के कन्या मध्य विद्यालय के आदर्श कुमार और आकांक्ष कुमार को मिला। तीसरा स्थान विशेश्वर सेमिनरी इंटर कॉलेज के आकाश कुमार और वैभव कुमार को मिला।
विजेता टीम अब सारण प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment