Home

गुणवत्तापूर्ण शोध हेतु उत्तर भारत के छह शिक्षण संस्थान हुए एकजुट

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु छह प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच पहली बैठक पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में सम्पन्न
हकेवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शोध व शैक्षणिक मोर्चे पर सामूहिक उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु जागरूकता पर दिया जोर

पंजाब(बठिंडा)हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन हेतु आईआईटी, रोपड़; पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में बीती 29 जुलाई को हुए समझौता ज्ञापन के तहत एकजुट हुए इन संस्थानों ने जमीनी स्तर पर कार्य शुरु कर दिया है। इसके लिए सभी सहयोगी संस्थानों के बीच पहली बैठक पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विशेष रूप से संस्थानों के बीच शोध हेतु आपसी साझेदारी, संयुक्त निर्देशन पर जोर दिया और कहा कि इसके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य करने का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में सभी संस्थानों के शिक्षकों को विशेष रूप से इस साझेदारी के उद्देश्यों से अवगत कराने पर जोर दिया।

उनका कहना था कि इस जागरूकता के माध्यम से ही समझौता ज्ञापन के लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय,बठिंडा के कुलपति प्रो. आर.पी. तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो.राजीव आहुजा, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद भालेराव, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल और जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. यशवंत सिंह सम्मिलित हुए। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से दस सूत्री कार्यक्रम में चर्चा हुई, जिसमें संस्थानों के बीच विद्यार्थी व शिक्षकों के आदान-प्रदान, संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट, संयुक्त कंसलटेंसी, संयुक्त पीएच.डी कार्यक्रम संचालित करने, संयुक्त शैक्षणिक (डिप्लोमा/डिग्री) कार्यक्रम उपलब्ध कराने, ड्यूल डिग्री कार्यक्रम शुरु करने, आपसी साझेदारी से सेमिनार, कार्यशाला व संगोष्ठी आदि का आयोजन, संयुक्त आउटरीच कार्यक्रम चलाना, इंटर्नशिप और नोडल ऑफिसर की नियुक्ति पर चर्चा की गई। कुलपति ने कहा कि आयोजन की शुरुआत में स्वागत भाषण आयोजक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी ने दिया और उन्होंने 21वीं शताब्दी में आपसी साझेदारी के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी उपयोगिता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अवश्य ही यह साझेदारी उत्तर भारत में शोध व अनुसंधान के स्तर पर नए आयाम स्थापित करेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago