Home

बंकजुआ गांव में लगी आग से छह झोपड़ी राख

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के बांकजुआ गांव के नोनिया टोला में सोमवार को दोपहर बाद चल रही पछुआ हवा में एक घर में लगी आग की चिंगारी से छह घर जलकर राख हो गया है । बांकजुआ निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह ने बताया कि आग की लपट इतनी तेज थी कि काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण ग्रामीणों के कठिन परिश्रम के बाद पाया गया। आग लगने के कारण महेश महतो,बैजनाथ महतो,राम इकबाल महतो,सुख देव महतो,सुजीत महतो तथा मुख देव महतो का फूस का घर जल गया है । बताया जाता है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जिस समय आगलगी की घटना हुई ।उस समय बस्ती के लोग काम करने घर से बाहर गए थे । महेश महतो एवं बैजनाथ महतो की बेटी की शादी अप्रैल माह में होने वाली थी। जिसके लिए दोनों परिवार खरीदारी कर घर में समान रखे हुए थे । महेश महतो ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए लगभग एक लाख रुपए का समान खरीदे थे । सब जल कर राख हो गया ।वही बैजनाथ महतो ने भी 50 हजार से अधिक रुपए की शादी के लिए समान खरीदा था। इस आगलगी के घटना में लगभग सभी का तीन लाख रुपए का संपति जल कर राख हुआ है । घटना की सूचना मिलने पर भगवानपुर हाट थाना की पुलिस का दीवा गस्ती दल घटना स्थल पर पहुंचा ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago