Home

सराय परौली में लगी आग में छह झोपड़ी खाक,लाखों के सामान जले

भगवानपुर हाट(सीवान)जैसे जैसे गर्मी और पछुआ हवा तेज हो रही है वैसे वैसे क्षेत्र में आग लगी की घटना बढ़ने लगी है।जिसमे मंगलवार को सराय परौली गांव के मुसहर टोली में आग लगी की घटना हो गई।

जिसमे गांव के चार लोगों का झोपड़ी का घर जल कर राख हो गया।घटना के संबंध में बताया जा रहा है घर में लगे बिजली के कनेक्शन वायर से निकली चिंगारी से आग लग गई और देखते देखते आग विकराल रूप ले लिया।आग लगने के बाद ऊंची उठती आग की लपट अपने आगोश में कई घरों को ले लिया।जिससे आस पास के चार झोपड़ी के घर जलकर राख हो गई।

हालांकि स्थानीय लोगों ने शुरुआत में आग पर काबू पाने का प्रयास किए लेकिन आग नियंत्रित नहीं हो पाया।इसे देख लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया।

आग लगी से झोपड़ी में रखे अनाज,बर्तन,कपड़ा सही लाखों सामान जल गए है।जिसमें अर्जुन मुसहर,रामप्रीत मुसहर,अमन मुसहर,सुरेंद्र मुसहर,लड्डू मुसहर और हरेंद्र मुसहर का घर जलकर राख हो गया।आग नियंत्रित करने में दमकल कर्मी धीरज सिंह और सुबोध कुमार शामिल रहे।वही घटना की सूचना दमकल कर्मियों को स्थानीय अनुरुद्ध प्रसाद गुप्ता ने दी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago