Home

जहरीली शराब पीने से भगवानपुर में छह लोगों की मौत, तीन की मरने की सूचना दो पूर्व की है

बिहार(सीवान)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से एक चौकीदार सहित तीन की मौत हो गई।जबकि अन्य तीन की मौत दो दिन पूर्व की सूचना है।जिनके परिजनों द्वारा शव दाह संस्कार कर दिया गया था।शुक्रवार को सुबह से ही ब्रह्मस्थान गांव में जहरीली शराब पीने और मरने की खबर पूरे क्षेत्र में फेल गई,लोग एक दूसरे से खबर की पुष्टि में जुटे हुए थे।सबसे पहले ब्रह्मस्थान गांव के स्व.फुलेना मांझी 40 वर्षीय पुत्र अमीर मांझी तथा उनके चचेरे भाई स्व. अनारसि मांझी के 45 वर्षीय चौकीदार पुत्र अवध मांझी के मौत की खबर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने क्रम में रास्ते में मौत होने की खबर अभी गांव में पहुंची ही थी की इसी गांव के बाली राय के 40वर्षीय पुत्र संभू राय को परिजनों द्वारा सीएचसी में लाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया ,जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इससे दो दिन पूर्व ब्रह्मस्थान गांव के ही स्व.धुरी राय के 65 वर्षीय पुत्र महेश राय तथा इसुआपुर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के शिवपूजन साह का ससुराल सुल्तनापुर में मरने की खबर की चर्चा है।जबकि एक अन्य युवक राजेंद्र कुमार की जहरीली शराब की सेवन से मौत हो गई है।उक्त तीनों लोगों का दाह संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया है।

आक्रोश ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख घंटो किया एनएच जाम
जैसे ही ब्रह्मस्थान गांव के स्व.फुलेना मांझी के पुत्र अमीर मांझी का शव गांव पहुंचा भारी संख्या ग्रामीणों तथा आसपास के लोगों ने शव को एनएच 331 पर रखकर सरकार विरोधी नारे लगाए ।प्रदर्शनकारी डीएम और एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार के सह पर प्रशासन जहरीली शराब की बिक्री कराती है।

सड़क जाम के दो घंटे बाद पहुंची प्रशासन

अक्रोशित प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम करने से लगभग दो घंटे तक आवागम पूर्ण रूप से बाधित रहा।किसी भी छोटी बड़ी वाहन को प्रदर्शनकारी दो घंटे तक रोके रखे।दो घंटे बाद एसडीओ महाराजगंज संजय कुमार, एसडीपीओ महाराजगंज पल्सत कुमार,आरक्षी निरीक्षक महाराजगंज आर बी राय,थानाध्यक्ष भगवानपुर संजीव कुमार बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,बीडीओ डॉ.कुंदन, सीओ रणधीर कुमार भारी पुलिस बल के साथ जाम स्थल हिलसर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे लोगों तथा पीड़ित परिवार के सदस्यों से लंबी वार्ता के बाद सड़क को खाली कराया तथा शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए राजी कराया।लेकिन परिजन जाम सड़क को खाली करने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बजाए अपने घर लेकर चले गए।

एसडीओ और एसडीपीओ ने कहा

एसडीओ महाराजगंज संजय कुमार और एसडीपीओ महाराजगंज पोल्सत कुमार ने कहा की मौत का कारण संदिग्ध है।लेकिन इससे इंकार नहीं किया जा सकता की मृतक शराब का सेवन नहीं किया होगा।क्योंकि बगल के मशरक थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है।उन्होंने कहा की प्रशासन पूरी ईमानदारी अपने करवाई कर रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago