हाजीपुर(वैशाली)जिले के बिदुपुर थाने के चकौसन चौर में बुधवार की अहले सुबह अपने पलानी में सोए एक वृद्ध के ऊपर ठनका गिरने से वृद्ध की मौत हो गई।
मृतक 72 वर्षीय चन्द्रशेखर सिंह बाजितपुर सैदात पंचायत के गोविंदपुर गांव निवासी स्वर्गीय जग नारायण सिंह का पुत्र बताया गया है।
घटना की सूचना पर घर में कोहराम मच गया लोग बारिश में भींगते वहां पहुंचे।सूचना पाकर बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार चन्द्रशेखर सिंह अपने दालान में सोए थे कि बुधवार की भोर में जब वर्षा होने लगी तो वे उठकर अपने समान और मवेशी को सुरक्षित करने में लगे रहे कि अचानक उनके ऊपर बज्रपात हुआ और उनकी मौत हो गयी ग्रामीणों ने बताया कि उनके कान से खून भी निकला था।
घटना की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली कि कोहराम मच गया।रोते विलखते परिजन दालान पर पहुंचे। इधर ग्रामीणों का भी हुजूम पहुंचा इसकी सूचना बिदुपुर थाने को दी गयी सूचना पाकर बिदुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया सरपंच धर्मेंद्र कुमार चौरसिया,पूर्व सरपंच अमरेश कुमार ने प्रशासन से आपदा राहत शीघ्र मुहैया कराने की मांग की है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment