Home

एमसीयू में ‘सोल यूसर मीट 2020 का आयोजन

भोपाल – 02-03-2020 (सोमवार) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में ‘सोल यूसर मीट 2020 का आयोजन किया गया । इस एक दिवसीय मीट में मध्यप्रदेश के शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों,विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयाध्यक्ष, लाइब्रेरी प्रोफेशनल्स शामिल हुए । कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी, शासकीय महाविद्यालय नरेला की प्राचार्य डॉ.वीणा मिश्रा, इनफ्लीबनेट गांधीनगर के सीनियर साइनटिस्ट यात्रिक पटेल एवं एच.जी. होसामनी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया । कुलपति श्री दीपक तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी गुणवत्ता की दिशा में लगातार काम कर रही है । उन्होंने कहा कि किताबों के मामले में आज का एक युवा वर्ग डिजिटल माध्यम की ओर बढ़ रहा है । तिवारी ने कहा कि आज का युवा किताबों की जगह डिजिटल माध्यम से आई सूचनाओं पर ज्यादा भरोसा कर रहा हैं जो कि एक बड़ी चुनौती है । पत्रकारिता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र एवं पत्रकारिता एक ही सिक्के के दो पहलू है । उन्होंने भारत की विविधताओं को देश की पहचान बताया ।  

मीट में इनफ्लीबनेट गांधीनगर के सीनियर साइनटिस्ट श्री यात्रिक पटेल ने सोल 2.0 एवं इसके नए वर्जन 3.0 पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2.0 साफ्टवेयर अभी प्रदेश के 300 से ज्यादा शासकीय महाविद्यालयों, एवं विश्वविद्यालयों की लाइब्रेपरी में प्रयोग में लाया जा रहा है। इसकी तकनीकी समस्याओं पर उन्होंने प्रकाश डाला, साथ ही सोल के नए वर्जन 3.0 की भी जानकारी देते हुए इस पर विशेष तौर पर चर्चा की । कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय नरेला की प्राचार्य डॉ.वीणा मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, डॉ. श्रीकांत सिंह, डॉ. राखी तिवारी, डॉ.संजीव गुप्ता, डॉ.सी.पी. अग्रवाल, डॉ. सुनीता द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ.राजेश पाठक, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. आरती सारंग, निदेशक प्रवेश- डॉ. अनुराग सीठा, एवं कुलसचिव दीपेन्द्र सिंह बघेल विशेष रुप से उपस्थित थे। मीट का आयोजन माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय नरेला एवं इनफ्लीबनेट गांधीनगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था । आभार प्रदर्शन शासकीय महाविद्यालय नरेला के पुस्तकालाध्यक्ष डॉ. राकेश खरे ने किया।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago