माता के आवेदन पर हत्यारें पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
ग्रेटर नोएडा(दिल्ली)राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा के पल्ला गांव की नहर के पास बुधवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर दादरी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पत्नी ने अपने बड़े पुत्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। आरोप है कि जमीन के लालच में पुत्र ने पिता की गोली मारकर हत्या की है।
ग्रेटर नोएडा जोन एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि 55 वर्षीय विपतराम परिवार के साथ पल्ला गांव में रहते थे। विपतराम पेशे से किसान थे। बुधवार को विपतराम का शव पल्ला गांव के बाहरी इलाके में नहर के पास मिला। विपतराम की गोली मारकर हत्या की गई है।
मृतक की पत्नी ने अपने बड़े पुत्र लोकेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना दादरी में प्राथमिकी दर्ज कराया है। मृतका की पत्नी का आरोप है कि लोकेश अपने नाम जमीन कराना चाहता था।
जबकि विपतराम ऐसा नहीं करना चाहते थे। इस बात को लेकर पिछले दिनों गांव में पंचाययी भी हुई थी। पंचायत में लोकेश ने अपने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बुधवार को विपतराम घर से खेत पर जाने के लिए निकले थे। तभी पीछे से लोकेश भी सेन्ट्रो कार लेकर निकला। इस बीच रास्ते में आरोपी लोकेश अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दो पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment