भगवानपुर में मचा हहाकार
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के भगवानपुर-सोन्धानी मुख्य पथ पर बुधवार को भगवानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में सोंधानी पंचायत के ग्राम कचहरी के सचिव की मौत हो गई। मृतक सोन्धानी गांव के शम्भूनाथ साह का पैंतीस वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता था। वह अपने घर सोन्धानी से बाइक से भगवानपुर बाजार आ रहा था, तभी रास्ते में बाइक के अनियंत्रित होने से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे सड़क पर गम्भीर रूप से घायलावस्था में पड़ा हुआ देखकर आसपास के लोगों ने उसे तत्काल भगवानपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सीवान ले जाते समय थोड़ी हीं दूर जाने के बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर लगते हीं भगवानपुर में हहाकार मच गया। उसके जानने वालों की दरवाजे पर भीड़ लग गई। परिजनों के चीत्कार से माहौल मातम में बदल गया। पड़ोस की महिलाएं मृतक की पत्नी लालती देवी, मां मीना देवी व अन्य परिजनों को ढाढस देने में जुटी थी। मौत की खबर सुन ललन गुप्ता, रामदर्शन पंडित, असेशर राय व अन्य ग्रामीण ढांढस बंधाने व सांत्वना देने जुटे थे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई राजेश कुमार है।मृतक को बारह वर्ष का एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment