Home

सोनीपत बस स्टैंड के पास किया गया जन आक्रोश सभा का आयोजन

सोनीपत 29 अक्टूबर को बस स्टैंड के पास स्थित अंबेडकर पार्क मे छात्र एकता मंच, नौजवान भारत सभा व छात्र अभिभावक संघ द्वारा जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। जनसभा बरोदा हल्के के बुटाना गांव की नाबालिक लड़की के साथ पुलिस हिरासत मे किये गये बर्बर बलात्कार के खिलाफ की गयी थी।
विगत 30 जून की रात बुटाना में दो पुलिसकर्मीयों की कथित हत्या के मामले मे पुलिस ने इन दो लड़कियों को भी दोषी बताया। जिसके बाद इन लडकियों की मां ने 2 जुलाई को अपनी दोनों लडकियों को लेकर बुटाना चौकी मे सरेंडर किया। सरेंडर के बाद पुलिस चौकी बुटाना, बरोदा थाना व सीआईए स्टाफ गोहाना के पुलिसकर्मीयों ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया।

परिजनों के मुताबिक उन वहशी दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदे पार करते हुए नाबालिग लड़की के गुप्तागों मे डंडा और कांच की बोतल तक ठूंस दी जिसके कारण लड़की के गुप्तागों से आतंरिक खून का बहाव अभी तक थम नही रहा है।इस घटना के चार महिने बीतने पर भी किसी प्रकार की कोई जांच प्रशासन द्वारा नही करवाई गयी है। बरोदा चुनाव के चलते सभी राजनीतिक दल भी घटना पर चुप है।नाबालिग लड़की के साथ हुए इस वीभत्स बलात्कार के दोषियों पर कार्यवाही करवाने व घटना की निष्पक्ष जांच के लिए आंदोलन को तीव्र करने की दिशा मे यह जनसभा आयोजित की गयी थी। जनसभा मे आम नागरिकों के अलावा विभिन्न संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की जनसभा के बाद सभी संगठनों के एक-एक प्रतिनिधि की भागीदारी के साथ इस मामले को लेकर एक संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। जो अब इस केस का नेतृत्व और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। संयुक्त संघर्ष समिति ने आज से 10 दिन का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया है। या तो इन 10 दिनों मे प्रशासन कोई कार्यवाही करे वर्ना जनआंदोलन का सामना करने को तैयार रहे।
जन आक्रोश सभा मे उपस्थित संगठन:-

जन आक्रोश सभा में संगठन एसएफएस चंडीगढ़, बेखौफ आजादी चंडीगढ़, भारतीय किसान पंचायत, एसयूसीआई, पीएसएफ, भीम आर्मी, दिशा छात्र संगठन, बाल्मीकी सभा, आजाद समाज पार्टी (ASP), लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (LSP) मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभा में उपस्थित संगठनों ने अपनी दो मुख्य मांगें रखीं। पहली नाबालिग दलित लड़कियों के साथ हुए गैंगरेप की न्यायिक जांच हो। दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्य मांगे:-
1.नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप की न्यायिक जांच हो
2.दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago