Home

आभूषण दुकान लुट कांड के जांच के लिए घटना स्थल पहुंच एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

एसपी ने स्थानीय लोगों की हिम्मत की प्रशंसा की

भगवानपुर हाट(सीवान)आभूषण दुकान लुट कांड के जांच के लिए बुधवार को एसपी अमितेश कुमार और एसडीपीओ महाराजगंज राकेश कुमार रंजन पहुंचे।इस दौरान उन्होंने घटना स्थल पर पहुंच दुकानदार तथा आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की।तथा उन्होंने बड़ी घटना को विफल करने के लिए स्थानीय लोगों की प्रशंसा की।इसके बाद उन्होंने बताया कि अपराधियों के धर पकड़ के लिए जिले के सभी थाने को अलर्ट कर दिया गया है। तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।मालूम हो की थाना के सोंधानी भगवानपुर मुख्य सड़क पर भगवानपुर गांव में संचालित आभूषण दुकान में मंगलवार को दोपहर में दिन दहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।हालांकि फरार होते समय आभूषण से भरा प्लास्टिक का बोड़ा फट।जिससे चांदी के आभूषण को उठा ही रहे थे कि एक महिला इंदु देवी बहादुरी का परिचय देते हुए बाइक का हैंडल पकड़ ली थी।जिससे चांदी के आभूषण ले जाने में विफल हो गए।इस लुट के मामले में दुकानदार अच्छेलाल साह के फर्द बयान पर आठ अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।जिसमे करीब 12 लाख से अधिक राशि का सोना आभूषण लूटने की बात बताई है।आभूषण लूट कांड के जांच के लिए मंगलवार को देर शाम में एफएसएल और स्वान दस्ता पहुंचा था।जिसमे एसएफएल टीम के कर्मियों ने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर अपने साथ ले गए तथा स्वान दस्ता में शामिल कर्मियों ने अपराधियों की पहचान के लिए सोंधानी गांव की तरफ स्वान के पीछे पीछे गए थे।वही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago