गिरिडीह(झारखंड)गिरिडीह के एसपी दीपक शर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही लापरवही पदाधिकारियों के खिलाफ सख्ती भी शुरू कर दी है। एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में सरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सरिया-बगोदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने गंभीर एवं लंबित कांडों की समीक्षा के उपरांत दी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
एसपी ने की गंभीर कांडों की समीक्षा:
बताया जाता है कि एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ नौशाद आलम ने सरिया थाना में अंकित गंभीर कांडों की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि लूट, डकैती, शस्त्र अधिनियम से सम्बन्धित कांड का प्रभार सरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य ने ग्रहण तो किया लेकिन अग्रतर कार्रवाई नहीं की। इसके साथ ही अद्यतन कांड दैनिक भी समर्पित नहीं किया गया। ऐसे में एसडीपीओ सरिया-बगोदर ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की। इस अनुशंसा पर एसपी दीपक ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी संतोष को निलंबित कर दिया। एसपी ने ससमय कांड दैनिक समर्पित नहीं करने तथा में अनुसन्धान में शिथिलता बरतने को खेदजनक बताया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment