Home

विशेष अभियान: 15 से 17 साल के अधिक से अधिक युवाओं के टीकाकरण का चल रहा है प्रयास

शुक्रवार के महाअभियान की सफलता के लिये 313 स्थानों पर होगा सत्र संचालित:
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वंचितों को टीकाकरण महत्वपूर्ण:

कटिहार(बिहार)जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के उद्देश्य से हर स्तर पर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। संक्रमण के खतरों से बचाव के लिये कोरोना टीका लगाना महत्वपूर्ण है। जिले में शतप्रतिशत आबादी को कोरोना का टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में 15 से 17 साल उम्र के युवाओं की बड़ी आबादी अब तक टीकाकरण से वंचित हैं। लिहाजा निर्धारित आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवा आबादी को टीकाकृत करने के उद्देश्य से जिले में शुक्रवार को विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन किया जायेगा। जिले में 15 से 17 साल के कुल 2.44 लाख युवाओं को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें अब तक 60, 616 युवाओं को टीका की पहली डोज लगायी जा चुकी है।

अभियान की सफलता को लेकर की गयी है जरूरी तैयारी:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ डीएन झा ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। निर्धारित आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं को टीकाकृत किये जाने को लेकर जिले में कुल 313 स्थल चिन्हित किया गया है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रखंडों के पंचायत भवन में व शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर सत्र का संचालन किया जायेगा। इसे लेकर सभी पीएचसी स्तर पर सघन जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। महामारी के खतरों को देखते हुए फिलहाल जिले के सभी उच्च व इंटर विद्यालय छात्रों के लिये बंद हैं। लिहाजा आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य को छात्रों को प्रेरित कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

जिले की शतप्रतिशत आबादी को टीकाकृत करने का हो रहा प्रयास:
टीकाकरण अभियान से संबंधित जानकारी देते हुए डीपीएम स्वास्थ्य डॉ किसलय कुमार ने बताया कि जिले में 20.77 लाख से अधिक लोगों को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें अब तक 17.43 लाख लोगों को टीका का पहला व 13 लाख से अधिक लोगों को टीका की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

डीपीएम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 6, 672 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका की प्रीकॉशन डोज लगायी गयी है। वहीं प्रीकॉशन डोज लेने वाले फ्रंटलाइन वर्करों की संख्या 1, 442 है। इसी तरह 60 साल से अधिक उम्र के कुल 866 लोगों को टीका की प्रीकॉशन डोज लगायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक टीका नहीं लेने वाले जिले के 3.32 लाख लोगों के साथ-साथ टीका की दूसरी डोज से वंचित लाभुकों के टीकाकरण को लेकर भी जिले में जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रथम डोज में दंडखोरा व दूसरे डोज में कुरसैला प्रखंड अव्वल:
डीपीएम स्वास्थ्य डॉ कुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के प्रथम डोज के मामले में जिले का दंडखोरा प्रखंड पहले स्थान पर है। जहां अब तक निर्धारित लक्ष्य की तुलना में शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। प्रथम डोज के मामले में कटिहार सदर ब्लॉक दूसरे व कुरसैला तीसरे स्थान पर है। वहीं दूसरे डोज के मामले में कुरसैला पहले स्थान पर जहां 82.15 फीसदी लोग टीका की दूसरी डोज ले चुके हैं। इसी तरह दूसरे डोज के मामले में अमदाबाद 82.06 फीसदी उपलब्धि के साथ-साथ दूसरे व कटिहार सदर प्रखंड 81.06 फीसदी उपलब्धि के साथ तीसरे स्थान पर है। 15 से 17 साल के युवाओं के टीकाकरण मामले में कटिहार सदर प्रखंड पहले व कुरसैला व दंडखोरा क्रमश: तीसरे स्थान पर हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago