Home

लिम्फेडेमा मरीजों की पहचान और ग्रेडिंग को लेकर विशेष शिविर

छपरा:लिम्फेटिक फाइलेरियासिस (एलएफ) उन्मूलन अभियान को तेज करने और मरीजों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लिम्फेडेमा से पीड़ित लोगों की पहचान और सात स्तरों पर ग्रेडिंग की जाएगी। यह निर्देश राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) के तहत जारी किया गया है।

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र की निदेशक डॉ. तनु जैन ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर कहा है कि ग्रेडिंग पूरी किए बिना मरीजों का डेटा इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म (आईएचआईपी) पर अपलोड नहीं किया जा सकेगा। इससे आगे की योजना प्रभावित हो सकती है। इसलिए सर्वे, पहचान और ग्रेडिंग का काम जल्द पूरा कर मरीजों की सूची अपडेट करना जरूरी है।

लिम्फेडेमा एक दीर्घकालिक रोग है। इसमें हाथ या पैर में सूजन आ जाती है। समय पर इलाज और देखभाल नहीं होने पर यह गंभीर हो सकता है। इससे व्यक्ति की शारीरिक क्षमता पर असर पड़ता है। ग्रेडिंग से सही इलाज तय होता है। साथ ही मरीजों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है।

ग्रेडिंग के सात स्तर तय किए गए हैं—उलटने योग्य सूजन, स्थायी सूजन, हल्के मोड़, गांठ जैसी सूजन, गहरे मोड़, खुरदरी परतें या चर्म रोग और अशक्त करने वाली स्थिति। यह ग्रेडिंग एमएमडीपी किट वितरण के समय, एमएमडीपी क्लीनिक विजिट के दौरान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित विशेष शिविरों में और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ द्वारा की जाएगी।

जनवरी 2018 की केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार, ग्रेड 3 या उससे ऊपर के लिम्फेडेमा मरीजों को 40% या उससे अधिक विकलांगता की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे मरीज विकलांगता प्रमाण पत्र, कस्टमाइज्ड फुटवियर, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पुनर्वास सेवाओं और दिव्यांगजन योजनाओं के पात्र होंगे।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि लिम्फेडेमा मरीजों को गरिमामयी जीवन देने और समाज से जोड़ने के लिए सटीक पहचान और ग्रेडिंग जरूरी है। यह एलएफ उन्मूलन और सामाजिक समावेशिता की दिशा में बड़ा कदम है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago